शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

ठंडी प्रेम कथाएं

लड़की जितनी सुंदर है, लड़के की ख़िदमत में उससे कहीं ज़्यादा सुंदर महसूस कर रही है। इस ठंड में लड़की ने इतने कपड़े पहने हैं जैसे पूरे महीने की ठंड से एक साथ लड़ रही हो। 

लड़का बस उसकी हथेली पकड़े हुआ है और पैर में चप्पल है। शर्ट के दो बटन खुले हैं और मफलर टोपी के बिना सदियों से जीता आ रहा है। लड़की मुस्कुरा रही है, यानी उसे भूख लगी है।

लड़के ने एक चिप्स का पैकेट पास कर दिया है।
मजाल है कि लड़के को एक दाना भी नसीब हो। 

लड़की आखिर में फिर मुस्कुराती है और लड़के को ख़ाली रैपर पकड़ा देती है। लड़का उसे अपने दिल के पास वाले पैकेट में रख चुका है।

लड़की अब लड़के में नहीं, मोबाइल में व्यस्त है। मुस्कुरा रही है

निखिल आनंद गिरि


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इस पोस्ट पर कुछ कहिए प्लीज़

ये पोस्ट कुछ ख़ास है

Bura Bhala Talent Hunt 2025